फिरोजाबाद: जन जागरण कर रामभक्तों को जागरूक कर रहे युवा

-रामायण के 200 पात्र शहरवासियों को दर्शन देंगे 

फिरोजाबाद। अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फिरोजाबाद में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह युवाओं द्वारा जन जागरण किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि रविवार को शहर में रामेण यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें रामायण के 200 पात्र शामिल होंगे, जो शहरवासियों को दर्शन देंगे।

केशव विभाग के प्रचारक भानु प्रताप ने बताया कि शनिवार को युवा टोली द्वारा विभिन्न गली मुहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि भगवान राम सोमवार को अयोध्या में आ रहे हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए एक दिन पहले ही सुहागनगरी तैयार हो जाएगी। शनिवार को निकाली गई प्रभात फेरी का शुभारंभ आदर्श नगर से हुआ, जो पिपलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंची।

जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद टोली करतरनगर होते हुए गोपीनाथ विद्यालय होते हुए मालवी बस्ती पहुंची। जहां रामभक्तों का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी का आदर्श नगर में पहुंचकर समापन हुआ। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न युवाओं और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस प्रभात फेरी में नगर कार्यवाह महादीप, सह नगर कार्यवाह सौरभ, नगर शारीरिक प्रमुख सागर, भाग प्रचारक कन्हैया चित्तौड़, भाग संघचालक संदीप, रामलला प्राण प्रतिष्ठा युवा समिति के धीरेंद्र, केतन, अमन, प्रिंस, कन्हैया, आयुष, निश्चल, ध्रुव साहिल आदि राम भक्त उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254