फिरोजाबाद: अखंड रामायण पाठ का आयोजन कल

फिरोजाबाद। लेबर काॅलौनी पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर पर अयोध्या में होने वाले प्रभु राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

जिसमें 21 जनवरी को प्रातः 9 बजे से अखंड रामायण का पाठ, 22 जनवरी को प्रातः 10 बजे से मंदिर पर हवन यज्ञ, दोपहर एक बजे से रामलीला मंच पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। शाम छह बजे 2100 दीपक से महाआरती की जायेंगी। उसके बाद प्रसाद वितरण कर रात्रि में आतिशबाजी का आयोजन होगा।

सभी धर्म प्रेमियों से निवेदन है इस धार्मिक आयोजन में आप अपना पूर्ण सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाएं। यह जानकारी मंदिर महंत रमेश आनन्द गिरी ने दी है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254