शिकोहाबाद: कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष का किया स्वागत

शिकोहाबाद। पथवारी मंदिर के समीप अरविंद फर्नीचर्स पर नव नियुक्त नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित एवं मंडल अध्यक्ष मक्खनपुर ब्रजेश यादव बाजा का उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में नव नियुक्त नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं से सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य एवं दिव्य रूप से मनाने की अपील की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन, नगर महामंत्री अरुण गुप्ता, प्रेमशंकर गुप्ता, सुनील बघेल, मोहित जैन, प्रमोद कश्यप, सनी सुनार, संजीव गुप्ता, सहदेव यादव, हरिओम यादव, रवि राजपूत, सुरेश चंद, प्रद्युमन गुप्ता और संतोष कुमार मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712