फिरोजाबाद: अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव फरीदाबाद में अश्वनी जैन हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा मंत्रालय, बायोटेक्नोलॉजी विभाग एवं विज्ञान भारती के तत्वाधान में भारत के नौ वें अंतरार्ष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 का आयोजन एनसीआर बायोटेक क्लस्टर, फरीदाबाद, हरियाणा में 17 से 20 जनवरी 2024 तक किया गया।

समापन सत्र का प्रारम्भ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सचिव प्रोफेसर अभय कानितकर एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस महोत्सव में जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के जिला समन्वयक एवं एमडी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन द्वारा जनपद फिरोजाबाद का प्रतिनिधित्व किया गया।

जिसमें भारत की शिक्षा नीति विषय पर राष्ट्रीय स्तर की शिक्षकों की कार्यशाला में प्रतिभाग एवं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने के लिए उन्हें विन्जना भारती के अध्यक्ष डॉ शेखर सी मांडे और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सचिव प्रोफेसर अभय कानितकर द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त सचिव डॉ धन लक्ष्मी, प्रोफेसर हेमन्त पाण्डे, प्रोफेसर गोपाल अयंगर, डॉ महेश पटेल, डॉ परेश कुमार द्वारा प्रदान करके सम्मानित किया गया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254