फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली प्रभु श्रीराम की रथयात्रा

-शहर की राहें जयश्रीराम के नारे से हुई गुजायमान
-देर शाम मंदिरों में सजाई गई दीपमालिका, आकर्षण दूधिया रोशनी से जगमागाएं मंदिर परिसर
-एलईडी स्क्रीन पर शहर में जगह-जगह देखा गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

फिरोजाबाद। सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य, दिव्य एवं अलोकिक मंदिर निर्माण और भगवान के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से सुहागनगरी राममय हो गई। सुबह से ही मंदिरों में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। जिसमें रामभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहर में कई स्थानों पर एलईडी लगाकर अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाया गया। वहीं मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे आकर्षण फूलों से सजाया गया। देर शाम का मंदिरों एवं घरों में दीपमालिका सजाई गई। वहीं आतिशबाजी कर दीपावली मनाई गई।

जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति, राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर समिति एवं भारतीय संस्कृति विकास संयुक्त तत्वाधान में घंटाघर स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर भगवान सीताराम का श्रंगार, शंखनाद व सुंदर कांड का आयोजन किया गया। जिसमें रामभक्त भजनों पर झूमते दिखाई दिए।

शाम छह बजे कैला देवी मंदिर पर 11 हजार दीपको भव्य दीपमालिका सजाई गई। जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्तों ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया। पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगी दूधिया रोशन जगमगा रहा था। एक बार फिर दीपावली जैसा नजारा दिखाई दिया।

वहीं भारत विकास परिषद सेवा न्यास द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला से एक भव्य श्रीराम रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। जो कि खुराना गेट आर्यनगर, गांधी नगर चैराहा, बर्फखाना चैराहा, पुराना डाकखाना चैराहा, मौहल्ला गंज चैराहा, सिनेमा चैराहा, छिंगामल का बाग होते हुए विवेकानंद चैराहे पर पहुंचकर दीपदान कर सम्पन्न होगी।

शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूप विराजमान थे। जहाॅ रामभक्तों ने प्रभु श्रीराम के डोले की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किय। यात्रा में महिलाएं व युवतियों प्रभु श्रीराम के भजनों पर थिरकती नजर आई। शहर की राहें जयश्रीराम के नारों से गुजायमान रही।

यात्रा में गोविंद मित्तल, आनंद अग्रवाल, भारतेंद्र अग्रवाल राजू, राकेश अग्रवाल नवरंग, प्रवीन गर्ग सीए, हरीश सुनेना, अतुल गर्ग, सुधीर गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विजय मित्तल, अनुपमा शर्मा, महापौर कामिनी राठौर आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254