फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने 21 सौ दीपकों से अटल पार्क में सजाई दीपमालिका

फिरोजाबाद। अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न होने की खुशी में जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा अटल पार्क में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम मनाया। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने 21 सौ दीपको से अटल पार्क में जयश्रीराम लिखकर, चारो तरफ दीपमालिका सजाई। जो कि आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि साढ़े पाँच सौ वर्ष बाद हिंदू सनातनयों की तपस्या के बाद आज यह अवसर आया है। आज 22 जनवरी को रामलला अपना वनवास काटकर अपने महल में प्रतिष्ठित हुए है। इसी खुशी में आज अटल पार्क में दीपोत्सव मनाया गया है।

प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानी वाला ने कहा कि 21 सों दीपक की दीपमालिका से प्रकाशोत्सव किया है। ग्रुप के सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन कर श्रीराम के जयकारे लगाएं। वित्त निर्देशिका रीना गर्ग ने सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया।

इस दौरान यूनिट डायरेक्टर सौम्या चैहान, वर्तिका जैन, तनु, सीनू, रेनू अरोरा, निहारिका आदि महिला शक्ति की पदाधिकारी मौजूद रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254