फिरोजाबाद: सुहागनगरी में धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

-सामाजिक संगठन एवं शहर के गणमान्य लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सामाजिक संगठनों एवं राजनीति पार्टियों ने सुभाष तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया।

मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति द्वारा सुभाष तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद समिति कार्यालय दुर्गा नगर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने कहा था तुम मुझे खून दो, हम तुम्हे आजादी देंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम ब्रांड एंबेस्डर हरिओम वर्मा व संचालन रविन्द्र शर्मा ने की।इस दौरान समिति अध्यक्ष सुभाष दीक्षित, एससी शर्मा, प्रमोद राजौरिया, आशीष दिवाकर, मुकुल दिवाकर, अमित चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी, राजीरव बंसल, शत्रुधन दीक्षित, पवन तैनगुरिया आदि मौजूद रहे।

वहीं कायस्थ महासभा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, महापौर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर, उदय प्रताप सिंह के अलावा शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254