शिकोहाबाद: गंगा आरती और राम आरती में उमड़ी भीड़

शिकोहाबाद। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में दीपोत्सव, गंगा आरती और श्रीराम आरती कार्यक्रम का आयोजन निचली गंगा नहर घाट स्टेशन रोड पर किया गया। कार्यक्रम गंगा समग्र कार्यकारिणी के पदाधिकारियों संगठन मंत्री विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सभी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ प्रभु राम व गंगा मां के जयकारे लगाए। विजय कुमार व टोली प्रमुख महेंद्र शर्मा ने भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान उमेश चंद्र, नीलेश सिंह, रानी गुप्ता, धारणा शर्मा, राजनारायण, शिव कुमार, मनोज, जयकुमार, योगेश, मोनू, मनजीत, आशा भट्ट, नीतू, मैथिला, नीता धनगर, अंजना चैहान, अंजली सारस्वत, विनीता गुप्ता, रश्मि, रश्मि सिंह मौजूद रहीं।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712