फिरोजाबाद: विश्व हिंदू परिषद धर्मयात्रा महासंघ ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

फिरोजाबाद। विश्व हिंदू परिषद धर्मयात्रा महासंघ ब्रजप्रांत चंद्रनगर महानगर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ कांता होटल पर मनाई गई। इससे पूर्व रसूलपुर स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण नमन किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अजय ठाकुर व महानगर उपाध्यक्ष अमित माघव ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंनें पिछड़ों के उत्थान के लिए कार्य किया। पं. शांतनू शर्मा ने कहा कि महानगर में लगी प्रतमाएं केवल प्रतिमाएं नहीं है। बल्कि प्रतिमाऐं हमें सदैव महापुरूषो की गाथाएं और संघर्ष की कहानी याद दिलाती है।

इस दौरान श्याम साविता, विवेक सविता, आकाश सविता, सोनू प्रजापति, अंशु वर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपक माघव, युवराज सिंह, सौर्य प्रताप सिंह, रजत उपाध्याय, अनूप सविता, आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160