फिरोजाबाद: ठारपुठा रोशनी नगर के वांशिदों ने विकास नहीं, तो वोट नहीं का दिया नारा

फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड नं. 34 के ठारपूठा रोशनी नगर के वांशिदों ने रविवार को नाली व सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। क्षेत्रिय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विकास नहीं कराया गया, तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे

ठारपूठा रोशनी नगर के दिनेश कुमार, ग्रीश कुमार, अजय, बसंत कुमार, फूलनसिंह आदि क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में गलियां क्षत्रिग्रस्त है। बरसात के दिनों में तालाब जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों का आने-जाने में काफी परेशानियां होती है। वहीं बच्चे की गिरकर घायल हो जाते है। कई बार हमने इस संबंध में नगर निगम में शिकायती की। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

आज हम सब क्षेत्रिय लोग धरना प्रदर्शन करने का मजबूर है। क्षेत्र में विकास नहीं होगा, तब तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254