शिकोहाबाद: भारतीय पूर्व सैनिक लीग ने वीर नारियों को किया सम्मानित

शिकोहाबाद। भारतीय पूर्व सैनिक लीग जनपद इकाई ने भारतीय संविधान की महानता, लोकतंत्र की अजेयता, देश की एकता और अखंडता को समर्पित पर्व 75 वें गणतंत्र दिवस पर एक समारोह गिरजा गार्डन स्टेशन रोड पर आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार मेजर रामवीर सिंह ने की।

आयोजन में मुख्य अतिथ कर्नल रंजन चक्रबर्ती कमांडिग आफीसर 5 एनसीसी बटालियन, विशेष अतिथि उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा, नगर पालिकाध्यक्षक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता मंच पर उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी ने काव्य पाठ के माध्यम से वीरों, वीर नारियों, पन्ना धाई एव महान क्रांतिकारियों को याद किया। स्कूली बच्चियों ने देश भक्ति के तराने गाए।

वही रौनक ने अपने ओजपूर्ण भाषण से सभी का मन मोह लिया। हवलदार सोपान सिंह ने हिंद की महिमामयी गाथा का वर्णन किया। अध्यक्ष ने संगठन के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा सभी से संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में राधेश्याम यादव, केपी सिंह, रवींद्र कुमार, रामौतार, शेरसिंह, ओमकार सिह, नरेंद्र सिंह, दयाराम, रामसेवक, सुनील कुमार राठौर, राजेश कुमार, दयाप्रकाश, एमपी सिंह, भरत सिंह, विभिन्न युद्धों में शहीदों की वीर नारियों में अवधेश देवी, उमा देवी, माया देवी तथ संचालन सूबेदार मेजर आरपी यादव ने किया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712