फिरोजाबाद: फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने रवीन्द्र लाल तिवारी व महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवर्षीय चुनाव प्रदेश चुनाव अधिकारी मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाष्र्णेय के सानिध्य में तुलसी पैलेस रानीवाला कंपाउड में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से रवीन्द्र लाल तिवारी को जिलाध्यक्ष व सुनील अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष को चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन व ईश वंदना से हुआ। इसके बाद जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय ने मंच के समक्ष तीन वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सहकोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग ने आय व्यय लेखा-जोखा सभी के समक्ष रखा और उसकी प्रतियां दी। चुनाव अधिकारी मुकेश वाष्र्णेय ने मंच से पदाधिकारियों का चयन व मनोनयन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से रवीन्द्रलाल तिवारी को मनोनीत किया गया।

वहीं महानगर अध्यक्ष पद के लिए सुनील अग्रवाल व राजेश अग्रवाल के नाम आएं। जिसमें सुनील अग्रवाल को सर्वसम्मति से महानगर अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा तहसील अध्यक्ष देशदीपक यादव, शिकोहाबाद अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सिरसागंज अध्यक्ष श्याम भारद्वाज, जसराना अध्यक्ष विजय जैन सूर्यवंशी, एका नगर अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राजा के ताल अध्यक्ष आशीष चैहान, फरिहा नगर अध्यक्ष अब्दुल वाहिद को बनाया गया।

वहीं फिरोजाबाद युवा महानगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव, महिला महानगर अध्यक्ष नीता पांडेय, शिकोहाबाद महिला अध्यक्ष आशा सिंह, जिला महिला अध्यक्ष शीलमणि मान सिंह शर्मा, जिला युवा अध्यक्ष अमित वाष्र्णेय, आईसी सेल भरत तिवारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, तहसील युवा अध्यक्ष नितिन वर्मा आदि को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने की। इस दौरान स्थानीय चुनाव प्रभारी मुकेश मामा, हीरेंद्र यादव, सीताराम शर्मा, सरोज शर्मा के अलावा व्यापारी मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254