फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने सजाई राम दरबार की झांकी

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा राम दरबार की झांकी सजाई गई। रामदबार में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप आकर्षण दिखाई दे रहे थे। प्रीति, संगति, दीपा, श्वेता प्रभु श्रीराम के भजनो पर नृत्य कर सबको भाव विभोर कर दिया।

संस्था अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे देश के प्राण है। उनका चरित्र हमें मर्यादा सिखाता है। मोनिका रानीवाला ने कहा कि हमें राम के जीवन से त्याग की सीख मिलती है। रीना गर्ग ने कहा कि राम जन जन के प्राण है, वे किसी एक समुदाय के नहीं, अपितु पूरे देश के लिए आदर्श है। वही प्रभु श्रीराम के भजनों से पूरा प्रांगण राममय हो गया। महिला शक्ति की पदाधिकारी भजनों पर झूमते दिखाई दी। प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर अनु बंसल की उपस्थिति सहारनीय रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254