शिकोहाबाद: वेतन वृद्धि को लेकर सफाई कर्मचारियों ने पालिका में किया प्रदर्शन

-ईओ को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन कार्यालय अध्यक्ष को सौंपा

शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नगर उपाध्यक्ष गौतम बाबू वाल्मीकि के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी पालिका परिसर स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए। सफाई कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद अधिशाषी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन कार्यालय अध्यक्ष ह्रदयराम यादव को सौंपा। कर्मचारियों ने एक सप्ताह का समय देते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। चेतावनी दी अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ठेका कर्मचारी एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

सोमवार दोपहर दो बजे के करीब गौतम बाबू वाल्मीकि उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नगर उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सभी कर्मचारी गांधी पार्क में एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। काफी देर प्रदर्शन के बाद अधिशाषी अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन पालिका के कार्यालय अध्यक्ष ह्रदयराम यादव को सौंपा। ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांगे शामिल हैं।

जिनमें प्रमुख रूप से वेतन वृद्धि करना, साल का ईपीएफ बकाया जमा कराना, माह का बकाया वेतन भुगतान कराना और स्थायी कर्मचारियों का चार साल का बोनस और एरियर जमा कराना। वहीं संविदा कर्मचारीओ का छह वर्ष का एरियर भुगतान करना है। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। अन्यथा की स्थिति में कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने वालों रामोतार वाल्मीकि, राज दुलारे, महेंद्र, धर्मवीर, अजय कुमार, आशा देवी, सजनी, राज कमल, जीतु, विकाश, सचिन, लज्जा और अरुण आदि उपस्थित रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712