शिकोहाबाद: व्यापार प्रतिनिध मंडल ने किया एसडीएम का स्वागत

शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी आदेश सागर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बहुत जल्द व्यापार मंडल के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित करके नगर की समस्याओं के समाधान और सुंदरता के लिए चर्चा की जाएगी। व्यापार मंडल की तरफ से अजय मित्तल नगर अध्यक्ष, अरुण गुप्ता नगर महामंत्री, प्रिंस जैन नगर अध्यक्ष युवा, निखिल बंसल, शेखर अग्रवाल, अरविंद गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712