शिकोहाबाद: जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजी नगर की राहें

-धूमधाम से निकली निशान यात्रा, चेयरमैन ने पालिका पर उतरी आरती

शिकोहाबाद। नगर में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने खाटू श्याम की आरती उतारकर किया। यात्रा में शामिल सभी भक्त हाथ में निशान लेकर जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

यात्रा काली देवी मंदिर से प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा बड़ा बाजार, स्टेट बैंक चैराहा, नारायण तिराहा, तहसील तिराहा, पक्का तालाब, कटरा बाजार होते हुए एटा तिराहा पहुंची। यहां से एटा रोड स्थित श्री चैमुखी महादेव मंदिर पर पहुंची। यात्रा का राह में भक्तों ने पुष्पवर्षा एवं आरती उतार कर स्वागत किया। मुख्य डोले के आगे श्याम परिवार समिति के पदाधिकारी जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

पालिका पर चेयरमैन रानी गुप्ता और प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने पालिका के कर्मचारियों के साथ खाटू श्याम की आरती उतारकर स्वागत किया। निशान यात्रा कालीदेवी मंदिर से प्रारंभ होकर दोनों बाजार होते हुए एटा रोड पर चैमुखी महादेव मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा का दोनों बाजारों में भव्य स्वागत किया गया। निशान यात्रा में सीओ प्रवीन तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए साथ चल रहे थे।

यात्रा में समिति के पदाधिकारी कुलदीप गुप्ता, अरुण गुप्ता, अंशू गुप्ता, राजीव गुप्ता, दिनेश यादव, नानक चंद्र कश्यप, राजीव पचैरी, अतुल अग्रवाल, योगेश गुप्ता, मनीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम परिवार के भक्त मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712