फिरोजाबाद: मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई।

शुक्रवार को फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र के स्वीप अभियान की ब्रांड एंबेसडर मूवी शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में आयोजित किया गया। जिसमें अभिभावकों व क्षेत्रवासियों मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मूवी शर्मा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र निर्माण हेतु सभी लोग मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। साथ ही सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254