टूंडला: धूमधाम के साथ निकली महाराजा सूरजमल की शोभायात्रा

टूंडला। महाराजा सूरजमल जाट सकता संघ द्वारा नगर में उनके जन्म दिन पर एक भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। जो दीपा चैराहा से शुरू हुई और नगर भ्रमण करने के बाद ठा बीरी सिंह कालेज पर जाकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा का शुभारम्भ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पोनियां ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में लगभग आधा दर्जन आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया। शोभायात्रा नगर के दीपा चैराहा से शुरू हुई, जो बल्देवरोड, मुख्य बाजार, पुलिस थाना, विहारी बिलास, भारत माता चैक, नगला राधेलाल, भगवती नगर होते हुए ठा बीरी सिंह कालेज पहुंची। जहां चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर समापन हुआ। शोभायात्रा में जाट समाज के राजा, महाराजा तथा कददावर नेताओं के साथ शहीदों के तेल चित्र लगी आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में की अध्यक्षता राजवीर सिंह आचार्य ने की। शोभायात्रा के आयोजक लोकेन्द्र पोनियां, डाॅ गौतम नौहवार, सुशील पोनियां, उदय प्रताप वर्मा, शरद पोनियां, उदयवीर पोनियां, महेंद्र सिंह जुरैल यात्रा की शोभा बढ़ा रहे। इस दौरान शंकर सोलंकी प्रधान, रूपेश शुक्ला, मुकेश एड, संजय परमार, रामतीर्थ चक, भवानी सिंह,जितेन्द्र सिटी, अमर सिंह पोनियां, इन्द्रपाल सिंह पेानियां, बीटू पोनियां, रवि प्रधान मुकेश प्रधान प्रधान प्रदीप चैधरी प्रधान देव चैधरी, गिरेन्द्र सिंह सोलंकी, पुष्पेन्द्र सिंह, विशाल आदि उपस्थित रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395