शिकोहाबाद: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

शिकोहाबाद। नगर के अलग-अलग स्थानों पर बीती रात हुए हादसों में दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की जानकारी होने पर परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज है।

अरुन पुत्र सत्यप्रकाश निवासी नेहरू इंक्लेव शमशाबाद रोड आगरा का बीती रात हाईवे पर पैदल घूम रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की शिनाख्त होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने युवक की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था और बिना बताए घर से निकल जाता था।

वहीं एक अन्य वृद्ध की हादसे में मृत्यु हो गई। भूड़ा नहर पुल के पास साइकिल से घर जा रहे थे, तभी किसी कार ने वृद्व को टक्कर मार दी। जिसमें साहब सिंह (60) पुत्र कालीचरन निवासी दिखतौली गंभीर रूप से घायल हो गये। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254