शिकोहाबाद: पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

शिकोहाबाद। भारतीय नागरिक कल्याण एवं अपराध निरोधक समिति की जिला संगठन इकाईद्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम तेली गली स्थित राजेंद्र एकेडमी में आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के लगभग 75 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया है। छात्र-छात्राओं ने रंगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को कागज पर उकेरा है। बच्चों ने स्वच्छता विषय पर पोस्टर में बहुत ही बेहतर ढंग से सफाई कर्मियों के कार्य को दर्शाया है।

मंडल प्रभारी निरीक्षक दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि आज के समय में स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण विषय पर बच्चों को जागरूक किया जाना चाहिए। विजयी प्रतिभागियों को मंडल प्रभारी निरीक्षक एवं जिलाध्यक्ष सुमन चंदेल ने मेडल पहना कर और प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीतू मैथला, ऋषिता मैथला,संतोष शर्मा, सुमन राइन, श्वेता यादव, नंदनी गुप्ता, फिजा विमला शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712