शिकोहाबाद: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, महिला झुलसी

शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव मेवली निवासी पल्लवी (21) अपने घर सोमवार को खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर के पाइप में अचानक आग लग गई। आग के चलते महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजन गंभीर हालत में झुलसी महिला को लेकर अस्पताल आए। प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी से सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि पल्लवी सुबह घर पर गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक पाइप में आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में पल्लवी के कपड़ों में आग लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुन कर परिवार के अन्य लोग पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में झुलसी महिला को लेकर परिजन अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेपर कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसको आगरा ले गए हैं। चिकित्सक ने बताया कि महिला 80 प्रतिशत झुलस गई है।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712