टूंडला: भाजपा महिला मोर्चा ने होली मिलन समारोह मनाया

टूंडला। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मंजू गौड़ के निवास टीचर कॉलोनी में होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें महिला मोर्चा की बहनों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मंजू गौड़ ने कहा कि होली का पर्व हमारे जीवन मे उमंगे ओर उत्साह लेकर आता है। और हम सभी को ढेर सारी खुशियां देकर चला जाता है। इस मौके पर भाजपा नेता रूपेश शुक्ला, जिला मंत्री संजय सिंह परमार, शशि परमार, लीना मदान, आशा सिंह, रेखा वर्धन, सतीना देवी, साकेत कुलश्रेष्ठ, साधना श्रोतिया, अंजू दुबे आदि मौजूद रही।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395