फिरोजाबाद: शिक्षा व्यक्ति के जीवन की अनमोल पूंजी है, इसे कोई छीन नहीं सकता-रामनिवास यादव

फिरोजाबाद। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मौढा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल चलो रैली निकाली। रैली मैं बच्चे शिक्षा है अनमोल रतन, स्कूल चलने का करो जतन, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की, पढ़ा लिखा लड़का उजाला घर का आदि नारे लगाकर चल रहे थे। इस दौरान बच्चों को विद्यालय में भेजने का आवाहन किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने लोगों से आवाहन करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन की अनमोल पूंजी है, जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता, लूट नहीं सकता। शिक्षित व्यक्ति ही अपना और अपने परिवार का तथा देश का नाम रोशन करने में सक्षम होता है। आज के दौर में शिक्षा बहुत ही आवश्यक है। रैली में शैलेंद्र शुक्ला सरपंच, दाताराम यादव पूर्व सरपंच, प्रधानाध्यापिका दिव्या सिंह, शिक्षक रतन सिंह, सहायक शिक्षिका लावण्या अग्रवाल, सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254