फिरोजाबाद: परशुराम जयंती महिला मंडल की जिलाध्यक्ष बनी शीलमणि शर्मा व महानगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया

फिरोजाबाद। भगवान परशुराम जयंती महोत्सव समिति की एक बैठक लेबर कॉलोनी स्थित शीलमणि शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव समिति द्वारा निकाले जाने वाली शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु भगवान परशुराम जयंती महोत्सव समिति की महिला मंडल की इकाई गठित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से परशुराम जयंती महोत्सव समिति महिला मंडल की जिलाध्यक्ष शीलमणि शर्मा व महानगर अध्यक्ष कल्पना राजोरिया को चुना गया। परशुराम जयंती के संयोजक दिनेश वशिष्ठ व आयोजन समिति के अध्यक्ष उमाकांत पचैरी एडवोकेट ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती महोत्सव समिति की अति शीघ्र बैठक बुलाकर शोभायात्रा की तारीख के बारे में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।

बैठक का संचालन समिति के महासचिव राकेश शर्मा ने किया। बैठक में किरन पांडे, रिचा दीक्षित, नीता पांडे, अभिलाषा तिवारी, हेमलता तिवारी, मधुरिमा वशिष्ठ, कमला शर्मा, मंजू शर्मा, इंदिरा शर्मा, कुंती शर्मा, रजनी भारद्वाज, श्वेता शर्मा, सीमा शर्मा, आस्था भारद्वाज, गुनगुन दीक्षित, विनीता शर्मा, गुंजन दीक्षित, शिखा मिश्रा आदि रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254