फिरोजाबाद: भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव में वृद्वजनों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति के सानिध्य में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के मंच पर वृद्धजन, कार्यकर्ता एवं जैन विद्वानों का अभिनन्दन किया गया।

वृद्वजन सम्मान समारोह का शुभारम्भ रमेश चंद्र ने मंगलाचारण के साथ किया। संजय जैन एवं विजय जैन ने महावीर वंदना तथा सरस्वती वंदना के साथ समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया। श्रीजी के चित्र का अनावरण राजेश जैन डीड राइटर, सम्यक जैन ने किया। श्रीजी सम्मुख दीप प्रज्वलित ललित मोहन जैन किया। संजय पीआरओ ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारी संस्कृति एवं संस्कार के जनक हैं। इनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

समारोह के मुख्य अतिथि राकेश कुमार अग्रवाल, गौरव अतिथि अशोक एड, अनुज जैन तुलसी बिहार, रहे। मुख्य वक्ता सुशील कुमार जैन पूर्व सभासद ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों के अनुपालन से ही विश्व का कल्याण संभव है। युद्ध विनाश का कारण है तथा जियो और जीने दो का सिद्धांत ही सर्व कल्याणकारी एवं मांगलकारी है।समारोह में सुभाष चंद्र जैन, निर्मल जैन पंसारी, शकुंतला देवी जैन, सीमा जैन, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र जैन मुन्ना बाबू जयपुर व जैन विद्वान वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप चंद्र जैन एडवोकेट का समिति के पदाधिकारियों ने शॉल, पगड़ी, दुपट्टा, गमछा, छतरी, माला गिफ्ट एवं मिष्ठान आदि के साथ उनके सम्मान में प्रशष्टि पत्र भेंट किया।

जितेंद्र जैन मुना बाबू को समाज रत्न एवं अनूप चंद्र जैन एडवोकेट को फिरोजाबाद जैन रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री रिशंक जैन, ऑडिटर सौरभ जैन का संघर्ष समिति द्वारा तिलक लगाकर एवं पीत दुपारी उड़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह का सफल संचालन संजय जैन पीआरओ एवं कुलदीप मित्तल जैन ने किया।

समारोह में सुधीर जैन ठेकेदार, सतीश चंद्र जैन सालावादिया, हरीश जैन, जयप्रकाश जैन, सतेंद्र जैन साहू, निर्मल जैन एडवोकेट, डॉ सरल जैन, अंकित जैन, कमलेश जैन, निखिल जैन, अचित जैन, विजय जैन एडवोकेट, अशोक जैन भदावार, मनीष जैन किड्स, प्रदीप जैन पीपी, मयंक जैन, मीडिया प्रभारी आदीश जैन, अंजय जैन, धीरेश जैन सिंघई, शैलेन्द्र जैन, सुरेन्द्र जैन, अरुण जैन केमिकल, प्रदीप जैन वर्धमान, मुकेश जैन, सुनील जैन रेमजा, संजीव जैन, मनीष जैन, निमिष जैन, जितेंद्र जैन जीतू, रमेश वर्धमान, देवेंद्र जैन रसूलपुर, अनिल जैन डब्बू, अनिल सर्राफ आदि उपस्थित रहें।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160