फिरोजाबाद: 29 अप्रैल को गोबर्धन गिर्राज महराज की दूध की धार से से की जायेगी परिक्रमा

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद सेवा मंच द्वारा एक शाम गिर्राज जी धाम द्वितीय कार्यक्रम का आयोजन 29 अप्रैल से गोवर्धन में किया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम में भजन संध्या, छप्पन भोग, गिर्राज जी महाराज की दूध की धार से परिक्रमा के साथ विभिन्न कार्यक्रम किए जायेंगें।

मंच के संस्थापक/अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने ने बताया कि गिर्राज जी के चरणो में द्वितीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 29 अप्रैल को सांय 5 से श्री गोबर्धन गिर्राज महराज की दूध की धार से परिक्रमा की जायेगी। रात्रि 8 बजे से छप्पन भोग के साथ फूल बंगला भी सजाया जायेगा। रात्रि 9 बजे वृंदावन के कलाकारो द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जायेगी। 30 अप्रैल को प्रातः 8 बजे महिलाओ को निःशुल्क साडी का वितरण किया जायेगा। साथ ही 9 बजे से गोबर्धन महाराज का प्रसादी भण्डारा वितरण होगा।

दोपहर 12 बजे सभी भक्तजन राधारानी किशोरी जी के दर्शन करेगें। सभी कार्यक्रम राधेश्याम सेवा सदन बस स्टैण्ड के सामने गोबर्धन में होगें। महाआरती पूर्व राज्यमंत्री रवीकांत गर्ग, डा. मयंक भटनागर, हेमंत अग्रवाल बल्लू, अनिल गर्ग, अमित बंसल, हरगोबिन्द गुप्ता, ब्रहमकिशन, चंद्रकिशोर, ममता अग्रवाल करेगें। वार्ता के दौरान कैलाश उपाध्याय, राकेश गुप्ता, दुष्यंत यादव, विजय भभ्भानी, नीरज यादव, ललितेश गुप्ता, अनिल गर्ग कपडा आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254