फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने सुंदर कांड पाठ का किया आयोजन

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप आफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर ऑर्किड ग्रीन स्थित मंदिर में संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया।

अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ हमें बताता है कि हमें अपने अंदर की शक्ति को पहचानना चाहिए, क्योंकि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत। प्रशासनिक निर्देशका मोनिका रानी वाला कहा कि सुंदर कांड पाठ में लगभग 100 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

वित्त निर्देशका रीना गर्ग ने अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान राखी बंसल, दीपा अग्रवाल, गौरी बंसल, साधना अग्रवाल, झिलमिल, निहारिका, प्राची, गुंजन, शिवांगी, एकता, रश्मि, प्रिया आदि मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254