शिकोहाबाद: डीएम और एसएसपी ने किया मंडी स्थल का निरीक्षण

शिकोहाबाद। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने नवीन मण्डी स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने चुनाव सम्बन्धी चल रही तैयारियों का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि सात तारीख शाम को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें रखी जाएंगीं। स्ट्रांग रूम को सही तरह से चेक कर लिया जाए। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जायेगा और इसकी सुरक्षा व्यवस्था पैरा मिलक्ट्री फोर्स के जिम्मे सौंप दी जायेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, एसडीएम आदेश सागर, सीओ प्रवीन कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712