फिरोजाबाद: व्यापारियो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. पं. श्याम बिहारी मिश्रा के जन्मदिन पर बांटा प्रसाद

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का जन्मदिन व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में महानगर कार्यालय विनायक कंपलेक्स कोटला रोड पर पूरी व अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया। इस दौरान रामाशंकर यादव, आशीष अग्रवाल, अनिल गुप्ता अमीन महानगर युवा अध्यक्ष, आकृति सहयोगी महानगर महिला अध्यक्ष, दीक्षा अग्रवाल महानगर महिला महामंत्री, अनीश खान, गौरव जैन, फैसल कुरैशी, प्रमोद कुमार झा, मुन्नालाल गोला, नवीन उपाध्याय, नंदकिशोर शर्मा, कुलदीप सिंह, मुकेश शर्मा, अनुराग सहयोगी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160