फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृ दिवस

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा टूंडला के बन्ना गाँव स्थित वृद्धाश्रम में मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को साड़ी आदि उपहार देकर सम्मानित किया गया

संस्था अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि मनुष्य को निश्चल प्रेम मॉ मे ही मिलता है, किंतु आज के लोग आधुनिकता में यह सब भूलकर अपने माँ बाप को वृद्धा आश्रम में छोड़ आते हैं। महिला दिवस के अवसर आज महिला शक्ति की पदाधिकारियांे ने गांव बन्ना स्थित वृद्वाश्रम में पहुंचकर महिलाओं को दैनिक सामान के साथ साड़ियां प्रदान की। साथ ही उनका दुख दर्द बांटा। महिलाओं ने बताया कि उनका भरा पूरा परिवार है। लेकिन उसमें हमारे लिए कोई स्थान नहीं है। वृद्वाश्रम में रह रही सुधा देवी, गुड्डी, सीता, नीतू आदि महिलायें अपने परिवार को याद करके रोने लगी। उनकी तकलीफ देखकर संस्था की महिलाओं का ह्र्दय द्रवित हो गया।

प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानी वाला ने बताया कि आसपास के क्षेत्र के अलावा बंगाल आदि राज्यों की महिलाऐं भी रह रही है। रीना गर्ग ने बताया कि वृद्वाश्रम में रहने वाली महिलाओं को साड़ी, ब्लॉउज, पेटिकोट, रूमाल, चप्पल और बिस्किट, शिकंजी, नमकीन, सत्तू एवं पुरुषों को अंगोछे और खाने पीने की सामग्री वितरण की गई है। कार्यक्रम में मंजु सिंह, शालु नरूला, मधु गर्ग, मोनिका रानीवाला, रीना गर्ग, राखी अनुभा आदि का सहयोग रहा। प्रोजेक्ट कोर्डिंटेर सौम्या चैहान, यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, फेडरेशन ऑफिसर वर्तिका जैन आदि ग्रुप की सभी महिलाओं की उपस्तिथि सराहनीय रही।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160