फिरोजाबाद: धूमधाम से मना वरुणदेव अवतार भगवान झूलेलाल एवं सांई जगदीश महाराज का स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। संत कंवरराम दरबार निरंजन धाम में दस वर्ष पूर्व स्थापित वरुणदेव अवतार भगवान झूलेलाल एवं सांई जगदीश महाराज का स्थापना दिवस हर्षोल्लास, भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाया गया। इस पावन दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः प्रभात-फेरी निकाली गई।

स्थापना दिवस पर प्रातः सहज पाठ साहिब का भोग लगाया गया। तत्पश्चात् दोपहर अयोध्या धाम से पधारे संत नितिन सांई ने मंडली सहित भजन-कीर्तन प्रस्तुत किये। भजनों पर समाज के महिला-पुरूष भक्ति विभोर होकर नाचने लगे। कार्यक्रम में संत ने सभी को अयोध्या धाम में आकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने का निमंत्रण दिया। उनके आश्रम में दर्शन हेतु आने वाले सभी भक्तों की व्यवस्था रहेगी। वहीं मंदिर के बाहर शर्बत का वितरण किया गया। साथ ही सभी भक्तों ने सुरुचिपूर्ण लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान भारतीय सिंधूसभा प्रदेश उपाध्यक्ष नानक चंद्र वासवानी, क्षेत्रीय पार्षद विजय शर्मा, खुशाल लालवानी, मोहन सोनी, अनिल लालवानी, सूरज नारंगी, मदन आनंदानी, सुरेश पंजानी, सुरेश लालवानी, बिनोद कृपलानी, अशोक आनंदानी, प्रदीप बलेचा, सुरेश कन्हैयानी, अभिनव वासवानी, हीरा लालवानी, विकास भम्भानी, दीपू भम्भानी, सोनी कन्हैयानी आदि सिंधी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254