फिरोजाबाद: सीडीओ ने फिरोजाबाद ब्लाक का किया निरीक्षण

-खामियां मिलने पर दो दिन के अंदर कमियां दुरूस्त करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। शुक्रवार को सीडीओ ने नगला भाऊ स्थित फिरोजाबाद ब्लाक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को छुटपुट खामियां मिली। उन्होंने सभी पटक सहायकों से दो दिन के अंदर कमियां दुरूस्त करने के निर्देश दिए है।

मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन नगला भाऊ स्थित फिरोजाबाद ब्लाक पहुंची। जहाॅ उन्होंने एक-एक कर पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारी रजिस्टर चैंक किया। इसके साथ ही अन्य खामियां मिलने पर सभी पटल सहायकों को दो दिन के अंदर दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्थापना पटल, शिकायत प्रकोष्ट, एडीओ कक्ष, एनआरएलएम कक्ष, मनरेगा, आंगनबाड़ी आदि कक्षों का निरीक्षण किया।

इसके अलावा ब्लाक परिसर में बनी अमृत वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी महेंद्र प्रकाश यादव, खंड विकास अधिकारी कविता सिंह चाहर, एडीओ जितेंद्र यादव, जेई आरइएस सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254