फिरोजाबाद: उ.प्र फायर वर्क्स डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद के पटाखा व्यापारियों के संग की बैठक

-मुख्यमंत्री व शासन स्तर पर उनकी समस्याओं को रखने का दिया भरोसा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश फायर वर्क्स डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चंदन एवं महामंत्री अखिलेश चंद्र गुप्ता सामूहिक रूप से पूरे प्रदेश में पटाखा विक्रेताओं के संगठन को जनपद एवं नगर स्तर पर गठन करने के उद्देश्य से समूचे उत्तर प्रदेश का भ्रमण कर रहे। जिससे पटाखा व्यापारियों को एकत्रित कर प्रदेश में हो रही व्यापारी उत्पीड़न एवं प्रशासनिक स्तर पर अवैध वसूली की समस्याओं को शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री के समक्ष लिखित रूप अवगत कराया जा सकें।

रविवार को उत्तर प्रदेश फायर वर्क्स डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चंदन एवं महामंत्री अखिलेश चंद्र गुप्ता का जनपद के पटाखा व्यापारियों ने सत्कार टॉकीज के पास एक प्रतिष्ठान पर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पटाखा व्यापारियों के साथ एक बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप अपनी समस्याओं को हमें अवगत कराएं। जनपद एवं नगर स्तर पर विधिवत रूप से इकाइयों का गठन करें। हम आपकी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री तथा अन्य सभी अधिकारियों से मिलकर आपकी समस्याओं का समाधान करने का पूरे मन योग से प्रयास करेंगे। बैठक में गुरुकृपा क्रैकर्स किशन शर्मा, हृदेश शर्मा, राजीव शर्मा, दिग्विजय शर्मा, राहुल तिवारी, टिंकू भाई, धीरज गुप्ता, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, फजलेंदर पारासर आदि पटाखा व्यवसायी मौजूद रहे।

 

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160