शिकोहाबाद: कवि सम्मेलन एवं शब्द साधक सम्मान समारोह संपन्न

शिकोहाबाद। संत जनू बाबा ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी रोड पर कवि सम्मेलन एवं शब्द साधक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के अलावा अन्य साहित्यकारों का सम्मान किया गया। इस दौरान कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया और गुदगुदाया।

कार्यक्रम अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, मुख्य अतिथि डॉ. मोकम सिंह यादव, विशिष्ठ अतिथि रविंद्रपाल सिंह रहे। कार्यक्रम आयोजक रामकैलाश यादव, प्रधानाचार्य रूपम बैजल और संरक्षक ब्रजेश बाबू गर्ग ने अतिथियों और कवियों को शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया। संचालन सतीश समर्थ ने किया। इस अवसर पर कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मौजूद श्रोताओं को खूब हंसाया और गुदगुदाया।

कवियों में चंद्रप्रकाश चंद्र फिरोजाबाद, सुरेश चैहान, नीरव कुरवाली,पदमसिंह पदम मैनपुरी, सतीश समर्थ करहल, अरविंद तिवारी शिकोहाबाद, वदन सिंह मस्ताना भोगांव, निर्दोष कुमार प्रेमी शिकोहाबाद, मनोज राजाताली, जगदेश्वर सिंह मस्त मैनपुरी, देवी सिंह कुशवाह, आलोक अर्श, नरेंद्र सिंह, कप्तान सिंह संघर्षी, सत्यदेव पांडेय, अवधेश कुमार कौशिक और अपराजिता सिंह मौजूद रहे।

इस दौरान नन्हीं कवि निष्ठा चैहान ने नगरी हो अयोध्या सी भजन गाकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्तम सिंह उत्तम की रचना आचरण की त्रिवेणी किताब का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर सुशील यादव, शरद कृष्ण सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक डॉ. रामकैलाश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712