फिरोजाबाद: गौ-माता के संरक्षण के लिए रांची से दिल्ली के लिए पैदल निकली माॅ-बेटी

-आसफाबाद पर संकल्प यात्रा का हुआ ठहराव, प्रधानमंत्री से भेंट करेंगी सरिता देवी, कुसुम साहू

फिरोजाबाद। झारखंड के रांची शहर से प्रारम्भ हुई संकल्प यात्रा का सोमवार को आसफाबाद स्थित लहरी निवास पर ठहराव हुआ। संकल्प यात्रा में माॅ-बेटी सरिता देवी, कुसुम साहू भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर 1200 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रही है। यह यात्रा दिल्ली पहुंचकर सम्पन्न होगी।

रांची से दिल्ली जा रही 1200 किलोमीटर की संकल्प यात्रा का भाजपा नेता डाॅ एसपी लहरी के निवास पर ठहराव हुआ। जहाॅ लहरी परिवार एवं स्वयंसेवकों ने माॅ बेटी सरिता देवी, कुसुम साहू स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि आज संकल्प यात्रा का 40 वाॅ दिन है। वह गौ-माता के संरक्षण, सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु आम जनता को जुटा रही है। गाय के प्रति लोगों का नजरिया बदले और दुर्घटनाग्रस्त गाय माता के लिए सरकारी सहयोग से अस्पताल बनाए जाएं। जिससे दुर्घटना होने पर गौ-माता का समुचित इलाज किया जा सके। गौ-माता द्वारा विश्व का कल्याण हो रहा है।

आज के दौर में जनमानस विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हो रहा है। जो गौ-माता द्वारा प्रदत्त अवयव गोमूत्र, गोबर, दूध, छाछ के द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा हो रही है। कठिन से कठिन रोग ठीक हो रहे हैं, जबकि सनातन के अनुसार गाय माता के शरीर में करोड़ों देवी देवताओं का वास होता है। जिससे भारत समृद्धि एवं वैभव की ओर बढ़ रहा है। गौ-माता की रक्षा हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए। इसी परिपेक्ष में हम 12 सौ किलोमीटर की पदयात्रा कर जन जागरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली आवास पर मिलकर प्रत्येक जिले में गौ-माता के लिए स्थल बनाने हेतु मांग करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्य कार्यकर्ता मनोज, हरिओम झा एडवोकेट, भुवनेश, अरविंद शर्मा, हरिशंकर कुशवाहा, प्रमोद श्रीवास्तव के अलावा भाजपा नेता डाॅ एसपी लहरी आदि मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254