फिरोजाबाद: स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाएं जा रहे उत्पादों की ब्रज उदय योजना के तहत होगी ब्राडिंग

-विकास खंड फिरोजाबाद में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दी गई जानकारी

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्माण किये जा रहे उत्पादों की ब्रज उदय योजना के तहत ब्राडिंग की जायेगी।

सोमवार को नगला भाऊ स्थित विकास खंड फिरोजाबाद के सभागार में ब्लाक प्रमुख डाॅ लक्ष्मीनारायण यादव की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की एक बैठक हुई। जिसमें वन डिस्ट्रिक वन प्रोजेक्ट ओडीओपी योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा बनाए गये उत्पादों की ब्रज उदय योजना के तहत ब्रांडिग की जायेगी। जिसमें कांच की चूड़ी, कंगन, चम्मच, लैंप, मूर्तिया आदि उत्पादों के उत्पादन विपणन की व्यवस्था के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी दी गई।

बैठक में उपायुक्त श्रमरोजागार महेंद्र प्रताप यादव, खंड विकास अधिकारी कविता सिंह चाहर, सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र यादव, उद्यमी सिंहराज यादव, राजन सिंह, प्रीतीश कुमार, श्याम पांडेय, नेत्रपाल सिंह, अजय कुमार, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254