फिरोजाबाद: व्यापार मंडल की हिमायूंपुर चैराहा सुहाग नगर बाजार समिति का हुआ गठन

फिरोजाबाद। हिमायूंपुर चैराहा सुहाग नगर बाजार समिति की एक बैठक व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें हिमायुपूर चैराह सुहाग नगर बाजार कमेटी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने हिमायूंपुर चैराहा सुहागनगर बाजार समिति का गठन करते हुए संतोष यादव को संरक्षक, संजीव यादव को अध्यक्ष, पंकज गुप्ता, गौरव गुप्ता को महामंत्री, प्रदीप शर्मा कोषाध्यक्ष, कृष्ण अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता, महेश गुप्ता को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के साथ उमेश गुप्ता, सुभाष यादव, सोनू शर्मा, रोहित गुप्ता, अरुण सिंह, हरेंद्र गुप्ता, आदित्य वर्मा, प्रलोभित गुप्ता, विवेक आदि को सदस्य बनाया है।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा मेरा व्यापार मंडल का जीवन 50 वर्ष से अधिक समय हो गया है। इतनी सक्रियता से महानगर कमेटी कार्य कर रही है। मैंने अपने जीवन में इतना सक्रिय अध्यक्ष नहीं देखा है। प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा ने सभी पदाधिकारी को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भानु उपाध्याय, राज उपाध्याय, मुन्नालाल गोला, राकेश बाबू शर्मा, सुनील कुमार तोमर, सत्येंद्र राठौर, विवेक कौशल, सतीश राठौर के अलावा अनिल गुप्ता अमीना, चंचल गोयल, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री एवं पवन दीक्षित पूर्व पार्षद ने किया।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160