शिकोहाबाद: योग कार्यक्रम में गूंजा करें योग, रहें निरोग

शिकोहाबाद। पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा बुध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला तथा योगाभ्यास कराते हुए योग के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का आयोजन बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आवासीय परिसर में किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला प्रभारी पंतजली युवा समिति अभय आर्य ने बताया कि भगवान बुद्ध द्वारा मानव के लिए एक शुभ संदेश दिया गया। जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा जोर अंहिसा पर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमेशा जीवन में आहार, विहार एवं योग को अत्यन्त महत्व दिया। योग गुरू अभय आर्य ने उपस्थित सभी सदस्यों को योग अनलोम विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी, प्रणायाम एवं कई प्रकार के आसन की क्रिया करायीं व निरोग रहने का संदेश दिया।

पर्यावरण मित्र अध्यक्ष किरण बजाज ने मुम्बई से भेजे अपने संदेश में कहा कि योगासन सिर्फ दैनिक कसरत नहीं है। यह देह और श्वास का अध्यात्मिक सन्तुलन है। जब हम प्रणायाम करते हैं तब प्राण वायु शुद्ध और तेजस्वी बनती है। हम अपनी प्राण वायु को सन्तुलित करते हैं। उससे ऊर्जा शीतलता उत्पन्न होती है। मन के विचार निरस्त होते हैं। प्राणायाम श्वाँस की गति नियन्त्रित कर एकाग्रता शान्ति और जीवन को रोगमुक्त करना है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712