फिरोजाबाद: भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा का पंचम अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा का पंचम अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह होटल गर्ग में अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें सत्र 2024-25 के नवीन दायित्वधारियों की घोषणा कर शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी ठा. विश्वदीप सिंह, क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए प्रवीन गर्ग, ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, ब्रज प्रांत महासचिव हरीश सुनेजा एवं ब्रज प्रांत वित्त सचिव सीए विवेक अग्रवाल ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्चन कर किया। कार्यक्रम का आगाज संस्कृति शाखा परिवार की बिटिया अविका बंसल ने गणेश वंदना से किया।

ब्रजप्रांत के प्रांतीय संगठन सचिव राकेश अग्रवाल नवरंग ने सत्र 2024-25 के नवीन दायित्वधारियों की घोषणा की। अधिष्ठापन अधिकारी ब्रज प्रांत महासचिव हरीश सुनेजा ने संस्कृति शाखा के अध्यक्ष गौरव बंसल, शाखा सचिव अमोल बंसल, कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल एवं महिला संयोजिका अंजलि वर्मा को अपने दायित्वों का बोध कराया। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने संस्कृति शाखा की मनोनीत कार्यकारिणी को अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण कराई गई। नवमनोनीत शाखा अध्यक्ष गौरव बंसल ने आगामी किये जाने वाले कार्यक्रमों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

स्व. रामेश्वरी देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में संस्कृति शाखा परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष राहुल गर्ग, पीयूष अग्रवाल, पुष्पेन्द्र कुमार गोयल, शैलेश अग्रवाल, अमित मित्तल, पुनीत बंसल, अरिहंत जैन, आशीष गुप्ता, सौरभ वर्मा, ध्रुव कांत सिंह, मोहित गर्ग, मुकेश पाल सिंह, डॉ दिलीप सिंह, संतोष अग्रवाल, गगन गर्ग, अर्चित सिंघल, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160