फिरोजाबाद: 251 दीपक जलाकर शहीद व्यापारियों को दी श्रंद्वाजली

-उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल ने सुभाष पार्क पर मनाया व्यापारी शहीद दिवस, बुजुर्ग व्यापारियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा व्यापारी शहीद दिवस सुभाष पार्क पर मनाया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 251 दीपक जलाकर शहीद व्यापारियों को श्रद्वांजली अर्पित की। साथ ही 12 बुजुर्ग व्यापारी का शाल उड़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

इस अवसर मुख्य अतिथि शिक्षाविद डाॅ मयंक भटनाकर ने कहा कि व्यापारी समाज निशिचत ही रोजगार मुहैया कराने के साथ-साथ देश को चलाने में सहभागिता निभाता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कि जो व्यापारी शहीद हुए थे, उन्हें आज याद करना चाहिए। प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा ने इस आयोजन की पहल की सराहना की। इस दौरान सभी व्यापारियों ने 251 दीपक जलाकर श्रद्वांजली अर्पित की।

कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। इस दौरान बुजुर्ग व्यापारी ईश्वरलाल लालवानी, प्रदीप टंडन, सुनील अग्रवाल, विपुल शर्मा, रवि अग्रवाल, धर्मवीर गुप्ता, जगदीश प्रसाद शर्मा, कामता प्रसाद गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामबाबू झा ने किया। कार्यक्रम संयोजक सुभाष यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस दौरान मूलचंद राठौर, अनिल गुप्ता अमीन, परशुराम लालवानी, राजेश उपाध्याय, पवन दीक्षित, भानु उपाध्याय, शांति स्वरूप, अर्जेश उपाध्याय, विवेक कौशल, गौरव जैन, नवीन उपाध्याय, मनोज कटारिया आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160