शिकोहाबाद: व्यापार मंडल ने शहीद व्यापारियों को दी श्रृद्धांजलि

शिकोहाबाद। पूर्व वर्षों में शहीद हुए व्यापारियों की याद में व्यापारी शहीद दिवस 26 मई को मनाया जाता है। इसी क्रम के अंतर्गत रविवार को व्यापारी शहीदी दिवस उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय स्टेशन रोड पर मनाया गया। जिसमें सभी व्यापारियों ने अपने दिवंगत व्यापारियों को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया।

कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि पूर्व की सरकारों ने व्यापारियों पर इंस्पेक्टर राज लागू किया था। जिससे निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारीयों द्वारा सभी जगह शांतिपूर्वक आंदोलन चलाए गये। जिसमें व्यापार जगत के हितों के लिए संघर्ष करते हुए पुलिस की लाठियां व गोलियां की परवाह न कर कर्तव्य की वेदी पर व्यापारी शहीद हो गए। ऐसे बहादुर व्यापारी साथियों के चरणों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शिकोहाबाद इकाई नमन करती है। श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें पुष्प अर्पित किये।

जिसमें सर्वप्रथम व्यापारियों के मान सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु शहीद हुए व्यापारियों को याद किया गया। उनकी शहादत को सादर नमन करते हुए समस्त उपस्थित व्यापारियों द्वारा उनके द्वारा सुझाए गए एकता एवं संघर्ष के मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री मुकेश गौड़, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, संजीव शर्मा, मनोज शर्मा, विजेंद्र सिंह राना, अनुज गुप्ता, मनोज सोलंकी, चंद्रपाल चंदेल, सुभाष, मुकेश कुलश्रेष्ठ, मुकेश शर्मा, दीपक बघेल आदि ने मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712