टूंडला: टास्कफोर्स ने जवाहरलाल नेहरू की 59 वी पुण्यतिथि मनाई

टूंडला। सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स के ब्रज क्षेत्र कार्यालय अहाता शोभाराम पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वी पुण्यतिथि पर टास्क फोर्स के प्रदेश सचिव डॉ. बीएस गौतम द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने सारा जीवन देश की सेवा में लगा दिया उधर उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी तथा उनके विचार एवं सिद्धांत आज भी जीवंत है। देशवासी उन्हें सदैव याद रखेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल उपाध्याय ने कहा कि पंडित नेहरू देश की आजादी के लिए 9 बार जेल गए वह विश्व शांति के समर्थक थे उनके द्वारा पंचशील के सिद्धांत आज भी मान्य है।

बैठक में दिगंबर सिंह, अनूप कुमार, सत्यनारायण राजमल, सरफराज खान, अब्दुल जब्बार, मुन्नीलाल, मनोज कुमार, रोहित कुमार, अनिल यादव, अजय यादव, राजुद्दीन अली, शाहरुख खान, सोनी लाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395