टूंडला: गौमाता सेवा महासंघ ने भागवताचार्य साध्वी अंजनी ब्रजकिशोरी का स्वागत किया

टूंडला। मोहम्मदाबाद में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भागवताचार्य साध्वी अंजनी ब्रजकिशोरी का अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के पदाधिकारीगणों ने सम्मान किया।

इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लोकेंद्र सिंह पोनियां, प्रदेश महामंत्री संगठन रामतीर्थ सिंह चक, उदय प्रताप सिंह वर्मा, भवानी सिंह, देवांशू प्रताप सिंह ने कथा वाचक साध्वी अंजनी ब्रजकिशोरी को पगड़ी एवं पटका व पुष्पमाला पहना कर भव्य स्वागत सम्मान किया। भागवत कथा के पंचम दिवस पर गोवर्धन लीला की कथा का रसपान श्रोताओं द्वारा बड़े ही भक्ति भाव से किया गया। और मीठे मीठे भजनों पर महिलाओं और पुरुषों श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।

भागवताचार्य साध्वी अंजनी ब्रजकिशोरी ने प्रवचन में कहा कि पूर्वकाल में वसूश्रेष्ठ द्रोण और और उनकी पत्नी धरा ने ब्रह्माजी की घोर तपस्या कर प्रार्थना की थी कि भगवान कृष्ण जब पृथ्वी पर जन्म ले तो उनसे हमारी अविचल भक्त हो। उन्होंने कहा कि भगवत कथा से मिली जानकारी को अपने जीवन में उतारने का प्रयत्न करें और समाज में आदर्श जीवन जीने का प्रयास करें। भागवत कथा सुनने अंतर्रात्मा को शांति मिलती हैं और हमारे जीवन में सकारत्मक बदलाव स्वयं आते हैं।हम सभी को जीवन में अनुकूल प्रतिकूल जैसी भी परिस्थिति हो उसका डटकर सामना करें।

 

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395