फिरोजाबाद: सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने 89185 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया

-11 लाख में से 5.41 लाख से अधिक मिले वोट, भाजपा प्रत्याशी की हार से पदाधिकारियों में छाई मायूसी

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद मंडी समिति में मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए रहे। शाम साढ़े चार बजे 32 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद सपा प्रत्याशी अक्षय यादव 89,185 वोट से विजयी घोषित किए गए। जानकारी होने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। वहीं भाजपा प्रत्याशी की हार से पदाधिकारियों में मायूसी छा गई।


सपा प्रत्याशी अक्षय यादव पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रहे। मतगणना पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को 89185 वोटों से विजयी घोषित गया। सपा प्रत्याशी को 541689 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर रहे भाजपा प्रत्याशी को 452504 और तीसरे नंबर पर रहे बसपा के चैधरी बशीर को 90844 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी की जीत पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिकोहाबाद स्थित उनके आवास पर और उसके बाद जिला कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वहीं भाजपा प्रत्याशी की हार से भाजपाई मायूस नजर आए।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254