फिरोजाबाद: भतीजे ने चाचा के आशीर्वाद से जीती फिरोजाबाद लोकसभा सीट

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के सुपुत्र अक्षय यादव ने यह सीट भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को हराकर जीत ली। लोकसभा सीट जीतने के बाद सपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर में ढोल नगाड़े बजा कर और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

समाजवादी पार्टी की मानी जाने वाली सीट वर्ष 2019 में भाजपा ने छींन ली थी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी अपनी इस सीट को जीतने के लिए 2024 के चुनाव में छह माह पूर्व से ही तैयारियों में जुट गई थी। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने अपना पूरा समय क्षेत्र में दिया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से बैठकें कर सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को जिताने के लिए दिन रात एक किया। मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद उनकी मेहनत रंग लाई। जीत के बाद सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने जनपद के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254