फिरोजाबाद: जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

फिरोजाबाद। क्षेत्रिय इंटर काॅलेज सिरसागंज में जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तदुपरांत विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रवीन कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को विज्ञान के विषय में बताते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जनपद से मण्डल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय प्रौद्योगिकी एवं खिलौने है। इस प्रदर्शनी में जनपद के 56 विद्यालयों के 244 विद्यार्थियों ने जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए।

मण्डल स्तरीय प्रदशनी हेतु सभी वर्ग एवं उपविषयों पर रितु सिंह, अर्जुन, न्यासा वलेचा, समीर, अर्चना, सोहेल, अरमान, पुष्पेंद्र, नन्दनी राजौरिया, पूनम, नितिन कुमार, अवन्तिका शर्मा, दीक्षा, गौरव, मेहराब अली, अंशिका, मधु, सौरभ, सत्यम शर्मा, इक्षिता जैन, रितिक जैन, सुमित कुमार, शिवम कुमार, शोभित, अंश भदौरिया, इफ्फत, ईशु कुमार, चाँदनी, भानु प्रताप, सोहिब, वरीसा बानो, नीशू, हर्ष कुमार, अमित राजपूत, विकास, अदिति वर्मा, जानवी, अक्षांश शर्मा, सचिन, वैभव पाण्डेय, प्रिंसी पाराशर, अंजलि एवं अश्वनी कुमार जैन आदि का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय मिश्रा एवं संजीव कुमार ने किया। सभी अतिथियों का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश बाबू ने किया।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 260