फिरोजाबाद: जिले की कुल आठ नगर निकायों में 52.26 प्रतिशत हुआ मतदान

-फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में 51.70 प्रतिशत रहा मतदान

फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव-2023 को निष्पक्ष सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई। गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से मौसम का मिजाज भी कुछ बदला हुआ दिखाई दिया।

जिले की आठ नगर निकायों में एक नगर निगम, तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायत में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले की सभी नगर निकायों में सुबह नौ बजे तक 10.88 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे तक 23.43 प्रतिशत, एक बजे तक 33.33 प्रतिशत, शाम 3 बजे तक 42.69 प्रतिशत, शाम पांच बजे तक 50.06 प्रतिशत, कुल 52.26 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल वोटर 5 लाख 63 हजार 733 है। जिसमें 291450 वोटरों ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 51.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

डीएम रवि रंजन ने बताया कि कुल 08 नगर निकायो में चुनाव कराया जा रहा है। जिसमें नगर एक नगर निगम फिरोजाबाद, 03 नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं टूंडला तथा 04 नगर पंचायत मक्खनपुर, जसराना, एका, फरिहा है। जिनमें कुल 196 वार्ड तथा 267 मतदान केंद्र, कुल 707 मतदेय स्थल बनाये गये है। जिनको 22 जोन व 52 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254