फिरोजाबाद: भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ की 169 वीं प्रदेश कार्य समिति की बैठक स्वामी बच्चू बाबा विद्या मंदिर जलेसर रोड पर आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर राय, उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम, राष्ट्रीय मंत्री बीएमएस अशोक शुक्ला, प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रदेश की वार्षिक श्रमिक पत्रिका श्रम आराधना का विमोचन किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री अनुपम ने कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यो को तेजी से विस्तार लाने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार उपाध्याय ने वृृत्त निवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में संगठित, अंसगठित आउट सोर्सिंग समेत विभाग संस्थानों के श्रमिक को लेकर 27 सितम्बर लखनऊ में होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने के लिए कार्य योजना बनाई गई। कार्य समिति की बैठक में प्रदेश के 60 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव यादव, श्रीकांत अवस्थी, चतर सिंह, रामनिवास सिंह, प्रदीप राय, शंकरलाल सम्भाग प्रमुख, देव शर्मा प्रदेश मंत्री, भूपेन्द्र राणा विभाग प्रमुख, विनीता, कुशुम मिश्रा, मीना राजपूत आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254