फिरोजाबाद: सवर्ण महासभा ने स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला, लगाएं मुर्दाबाद के नारे

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा बंबा चैराह पर ब्राह्मण विरोधी, सनातन धर्म विरोधी बयान देने पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया। साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए।

रविवार को सर्वण माहसभा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में बंबा चैराहे पर ब्राह्मण विरोधी, सनातन धर्म विरोधी मानसिकता वाले बयान देने पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया। साथ ही जमकर नारेबाजी कर मुर्दाबाद के नारे लगाये।

प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार सनातन धर्म ब्राह्मण विरोधी बयान देकर अपमान करने का काम कर रहे हैं, निश्चित तौर पर इसकी जांच होनी चाहिए। यह एक बड़ी साजिश हो सकती है। ब्राह्मण समाज सनातन धर्म का हमेशा प्रचार करता है।

आज भारत और विश्व में सनातन धर्म का झंडा बुलंद है उसे कमजोर करने के लिए ऐसे नेता खुलेआम अपमान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार को ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे किसी भी जाति व धर्म का अपमान ना हो सके।

पुतला दहन करने वालों में अंकित ठाकुर, सोम कुमार उपाध्याय, विनोद दीक्षित, विष्णु कांत पचैरी, पवन शर्मा, संजय शर्मा आदि रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -