फिरोजाबाद: डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की एक बैठक रतनपुर बिहार पर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष देवानंद गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्व सहमति से 26 नवंबर को संविधान दिवस को संवैधानिक चेतना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाने को निर्णय लिया गयां कार्यक्रम का संचालन रामवीर सिंह तार बाबू बौद्ध ने किया। इस दौरान भूप सिंह निगम, वेदप्रकाश गौतम, रवि आनंद, वीरेंद्र कुमार, सूरज किरण सच्चिदानंद, अमित कुमार, दारा सिंह बौद्ध, केपी सिंह एडवोकेट, अरविंद कुमार, सालिक सिंह बौद्ध, लक्ष्मण सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -